दोस्तों, अगर आप बेहतरीन Credit Card की तलाश में हैं तो आप Yes bank Credit Card के लिए Online Apply कर सकते हैं. इस पोस्ट में मैंने इसी कार्ड के बारे में विस्तार से बताया है.
Yes bank Credit Card एक बेहतरीन क्रेडिट कार्ड है. यह कार्ड इतने फायदों के साथ आता है कि आप कोई और क्रेडिट कार्ड लेने के बारे में सोचेंगे भी नही ।
आपको बता दूँ अगर आपका Yes Bank में अकाउंट नही भी है फिर भी आप बड़ी आसानी से यस बैंक का क्रेडिट कार्ड हासिल कर पाएंगे ।
हम जानते हैं कि आपके मन में Yes Bank Credit Card से जुड़े बहुत से सवाल होंगे और इसलिए हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं।
यहां हमने Yes bank credit card के बारे में जानकारी विस्तार से दी है। हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप बड़े ही आराम से Yes bank का क्रेडिट कार्ड ले पाएंगे।
Yes bank Credit Card क्या है ?
Yes bank, अमेरिकन एक्सप्रेस के साथ मिलकर, बहुत से अलग-अलग तरह के प्रीमियम क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाता है। ये प्रीमियम क्रेडिट कार्ड नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों कैटेगरी के लोग ले सकते हैं।
यस बैंक का क्रेडिट कार्ड बहुत सारे रिवार्ड, मनरोंजन के साधनों, यात्रा के साधनों, फ्री में प्रीमियम गोल्फ कोर्स में Access, जैसी बहुत सी सुविधाओं के साथ आता है।
यस बैंक लोगों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाता है। ये क्रेडिट कार्ड लोगों को उनकी वार्षिक कमाई के आधार पर मिलते हैं।
आइए इनमें से कुछ बेस्ट क्रेडिट कार्ड के बारे में जानते हैं –
- YES FIRST Preferred Credit Card – ट्रैवल के खर्चों और रिवार्ड्स के लिए बेस्ट है।
- YES Prosperity Edge Credit Card – रिवार्ड और एंटरटेनमेंट के खर्चों के लिए बेस्ट है।
- YES PREMIA Credit Card – ट्रैवल और रिवार्ड्स के लिए बेस्ट है।
- YES Prosperity Rewards Credit Card – रिवार्ड और शॉपिंग के खर्चों के लिए बेस्ट है।
- YES Prosperity Rewards Plus Credit Card – रिवार्ड और शॉपिंग के लिए बेस्ट है।
- YES FIRST BUSINESS Credit Card – ट्रैवल, रिवार्ड और लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट है।
- YES Prosperity Cashback Plus Credit Card – कैशबैक और एंटरटेनमेंट के लिए बेस्ट है।
- YES FIRST Exclusive Credit Card – ट्रैवल और रिवार्ड्स के लिए बेस्ट है।
- YES Prosperity Cashback Credit Card – कैशबैक और शॉपिंग के लिए बेस्ट है।
सभी लाभों को विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें – क्लिक हियर
यस बैक क्रेडिट कार्ड के फायदे
- Yes bank के क्रेडिट से शॉपिंग करने पर, मूवी टिकट बुक करने पर, ट्रैवल के लिए खर्च करने पर बहुत सारे डिस्काउंट ऑफर मिलते रहते हैं।
- ढेर सारे Reward points मिलते हैं। इन्हें कैसे इस्तेमाल करना है – इसके बारे में हमने आर्टिकल के अंत में बताया है, इसलिए आर्टिकल में बने रहें।
- बड़े बड़े एयरपोर्ट पर, domestic airport lounges में access करने को मिलता है।
- प्रीमियम गोल्फ कोर्स में फ्री में access करने को मिलता है। इनके अलावा अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के कुछ विशेष फायदे अलग से मिलते हैं। जैसे –
बात अगर YES Prosperity Edge Credit Card से फायदे की करें तो इसके फायदे इस तरह से हैं –
Annual Reward Points – क्रेडिट कार्ड से हर साल 6 लाख या इससे ज्यादा का खर्च करने पर 15,000 बोनस रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे।
Reward Points Program – क्रेडिट कार्ड से किसी भी तरह के खर्च पर 4 रिवार्ड पॉइंट्स।
International International & Domestic Lounge Program – Domestic Airport Lounge Access के साथ International Airport Lounge Access भी मिलता है। यानी आप भारत के बाहर भी स्पेशल Airport Lounge को एक्सेस कर सकते हैं।
Insurance Coverage – 15 लाख का मेडिकल इंश्योरेंस और Air accident से मरने पर 50 लाख का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है।
Low Interest Rate – इस क्रेडिट कार्ड पर मात्र 3.5% प्रति महीने (42% सालाना) का interest rate लगता है। जो दूसरे कंपनियों की तुलना में काफी कम है।
इसके अलावा इस कार्ड के फायदों को विस्तार से जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें – क्लिक हियर
यस बैंक क्रेडिट कार्ड फीस एंड चार्जेज
यस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ये fees and charges लगते हैं –
Yes Bank Credit Card फाइनेंस चार्ज या इंटरेस्ट रेट – क्रेडिट की रकम का 1.99% से 3.5% प्रति महीने
Yes Bank Credit Card Annual Charges –
- YES FIRST Preferred Credit Card – ₹9,99 + GST
- YES Prosperity Edge Credit Card – ₹3,99 + GST
- YES PREMIA Credit Card – ₹ 9,99 + GST
- YES Prosperity Rewards Credit Card – ₹ 399 + GST
- YES Prosperity Rewards Plus Credit Card – ₹ 3,99 + GST
- YES FIRST BUSINESS Credit Card – ₹9,99 + GST
- YES Prosperity Cashback Plus Credit Card – ₹ 1,499 + GST
- YES FIRST Exclusive Credit Card – ₹9,99 + GST
- YES Prosperity BUSINESS Credit Card – ₹ 3,99 + GST
ये सभी Annual Charges माफ कर दिए जाते हैं, यदि आप प्रतिवर्ष आपके कार्ड के अनुसार, बताए गए एक fix amount को खर्च करते हैं।
जैसे – YES Prosperity Edge Credit Card में कार्ड सेटअप होने के 90 दिनों के अंदर कार्ड से 15,000 का खर्च करते हैं तो Annual Fees माफ हो जायेगी।
Yes bank Credit Card Eligibility
Yes bank Credit Card Apply करने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए
- पेशा – उम्मीदवार नौकरीपेशा, व्यवसायी (self-employed), किसी firm के साथ पार्टनरशिप में होना चाहिए।
- आयु सीमा – न्यूनतम 21 और अधिकतम 60 साल। ( बिजनेस क्रेडिट के लिए अधिकतम 70 साल)
- क्रेडिट स्कोर – 750 से ज्यादा
- उम्मीदवार की न्यूनतम कमाई – अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम कमाई की लिमिट अलग अलग रखी गई है। जैसे –
YES PROSPERITY EDGE Credit Card – उम्मीदवार हर महीने कम से कम 60,000 रुपए कमाते रहना चाहिए। या हर साल 7.20 लाख या इससे ज्यादा का Income Tax return होना चाहिए।
YES FIRST Preferred Credit Card – कम से कम 2 लाख प्रति महीने income या 24 लाख का ITR या यस बैंक में कम से कम 3 लाख का FD होना चाहिए।
YES Prosperity Rewards Plus Card – 25,000 प्रतिमहिने income या 5 लाख का ITR या यस बैंक में FD होना चाहिए।
YES Prosperity Rewards Credit Card – 25,000 प्रतिमहिने income या 5 लाख का ITR होना चाहिए।
YES FIRST BUSINESS Credit Card – 10 लाख का ITR होना चाहिए।
YES Prosperity BUSINESS Credit Card – 5 लाख का ITR होना चाहिए।
YES FIRST Exclusive Credit Card – 4 लाख प्रतिमहिने income या 50 लाख का ITR होना चाहिए
YES Premia Credit Card – 1.20 लाख प्रतिमहिने income या 15 लाख का ITR होना चाहिए
YES Prosperity Cashback Credit Card – 25,000 प्रतिमहिने income या 5 लाख का ITR होना चाहिए।
YES Prosperity Cashback Plus Credit Card – 25,000 प्रतिमहिने income या 5 लाख का ITR होना चाहिए।
Yes bank Credit Card के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- एड्रेस प्रूफ – आधार कार्ड या पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
- पहचान प्रमाण – आधार कार्ड या वोटर आइडी कार्ड या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
- इनकम प्रूफ – आईटी रिटर्न या फॉर्म 16 या लेटेस्ट सैलरी स्लिप।
Yes bank Credit Card कैसे अप्लाई करें ?
Yes bank Credit Card के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। यहाँ मैंने दोनों तरीकों के बारे में बताया है.
ऑफलाइन – यस बैंक क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के लिए आप जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ अपने एरिया के यस बैंक में जाएं और वहां बैंक कर्मचारी द्वारा बताई गई प्रक्रिया को करें।
ऑनलाइन – इसके साथ ही, Yes bank के पुराने कस्टमर और जो वर्तमान में कस्टमर नहीं हैं, दोनों के लिए क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने की प्रक्रिया अलग है। चलिए जानते हैं इसके बारे में –
Non Yes Bank Customer Credit Card Apply कैसे करें ?
ऑनलाइन Yes bank Credit Card अप्लाई करने के लिए आप इन steps को करें –
- गूगल के माध्यम से Yes Bank की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। या यहां क्लिक करें।
- अब अपना नाम, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर, ईमेल अड्रेस और पिनकोड भरकर Save & Proceed पर क्लिक करें।

- जो नया पेज खुलेगा, उसमे अपना पैन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर भरने के बाद, नीचे के बॉक्स को टिक(✓) करके, Save & Continue पर क्लिक करें।

- मोबाइल पर आया OTP भरकर Save & Continue पर क्लिक करें।

- अब आधार कार्ड नंबर भरकर नीचे के बॉक्स को टिक(✓) करें और Save & Continue पर क्लिक करें।

- फिर से OTP भरकर Save & Continue पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपकी सारी आधार कार्ड से जुड़ी डिटेल्स आ जाएंगी। पेज को थोड़ा नीचे scroll करके अपने एड्रेस को वेरिफाई करें।
- अगर आपका वर्तमान एड्रेस और आधार कार्ड का एड्रेस एक ही है तो Yes करें। वरना No करके, अपना वर्तमान एड्रेस भरें। फिर नीचे बॉक्स को टिक करके Save & Continue पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर अपने ऑफिस का एड्रेस भरें और Save & Continue पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर अपने पेशे (Occupation) से जुड़ी details डालें। फिर Apply through के बॉक्स में आप Existing Loan/ Credit Card या ITR को चुनें।
- अगर आपके पास पहले से कोई दूसरा क्रेडिट कार्ड है और आप उसके आधार पर क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं तो आप Existing Loan/ Credit Card को चुने और अगर आप ITR के आधार पर क्रेडिट लेना चाहते हैं तो ITR को चुनें।
- फिर अपनी Annual Income और आप जहां काम करते हैं, उसका नाम डालें और अंत में Save & Continue करे।
- अब आपके सामने वे सभी yes bank के क्रेडिट कार्ड आ जायेंगे, जिसके लिए आप eligible होंगे। उसमें से आप जिस भी कार्ड को लेना चाहते हैं, उसको चुनें।
- इसके बाद वीडियो KYC के ऑप्शन के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन वीडियो KYC करें। फिर कार्ड की Annual fees भरें।
इसके बाद मात्र 21 दिनों के अंदर आपको अपना मन पसंद Yes Bank का Credit Card mil जायेगा।
Yes Bank Customer Credit Card के लिए Apply कैसे करें ?
इसके लिए Yes bank की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। फिर जिस कार्ड के लिए अप्लाई करना हो, उसके सामने के Apply Now पर क्लिक करें।
इसके बाद सबसे ऊपर Yes को सिलेक्ट करें। फिर अपने बैंक का कस्टमर आईडी और बैंक से लिंक मोबाइल नंबर भरकर Submit करें। इसके बाद अपना ऊपर बताए गए स्टेप से आगे की प्रक्रिया को करें।
Yes Bank Credit Card Billing Cycle and Billing Date
आपने जो पैसे Yes Bank Credit Card से लोन के रूप में खर्च किए होंगे, हर महीने एक निश्चित तारीख पर उसका statement बैंक भेजता है। इसी तारीख को Billing Date कहते हैं।
हर महीने क्रेडिट का बिल चुकाने के लिए कुछ दिनों की मौहलत दी जाती है, इसे ही Billing Cycle या Billing Period कहते हैं। अगर आप Billing Cycle के अंदर बैंक के पैसे लौटा देते हैं तो आपके खर्चों पर कोई interest नहीं लगेगा।
प्रत्येक कार्ड की अलग Billing Cycle और Billing Date होती है। आप नेट बैंकिंग के माध्यम से इसे अपने क्रेडिट कार्ड के लिए इसे पता लगा सकते हैं।
Yes bank Credit Card bill Payment कैसे करें ?
Yes bank के क्रेडिट कार्ड का bill payment करने के बहुत से आसान तरीके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में –
Yes bank Credit Card bill payment कैसे करें ?
Yes Bank Account holders
Net Banking – अगर Yes bank में आपका कोई saving या current अकाउंट है तो आप Yes Bank की Net Banking सुविधा का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन bill payment कर सकते हैं।
ATM Funds Transfer – यस बैंक के एटीएम के माध्यम से भी Credit Card bill payment किया जा सकता है।
Standing Instruction – एक निश्चित अमाउंट अपने saving या current अकाउंट में से कटवाने का एक लिखित Instruction बैंक में एक बार दे देंगे तो हर महीने अपने आप आपके अकाउंट से पैसे काटकर Credit Card की बिल पेमेंट कर दी जाएगी।
Others Bank Account Holders
इसके लिए आप इनमें से कोई भी एक तरीका चुन सकते हैं –
- सीधे कैश के जरिए
- NEFT/IMPS/RTGS के जरिए
- चेक के जरिए
- BillDesk की सुविधा का इस्तेमाल करते हुए Net Banking के जरिए
- Yes Mobile App के माध्यम से
- Yes Pay App के माध्यम से
Yes Bank Credit Card Customer care number
एस बैंक क्रेडिट कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं या फिर ईमेल आई डी पर भी संपर्क कर सकते हो.
- भारत के लिए – 18001031212 (टोल फ्री नंबर )
- दुसरे देशो के लिए – +91 22 49350000
- Yes Bank Email – [email protected]
Yes Bank Reward points
दोस्तों, यस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको जो Reward points मिलेंगे, उसका इस्तेमाल आप शॉपिंग, चैरिटी, e-voucher, रीचार्ज, मूवी टिकट बुक करने में, होटल रूम बुक करने में कर सकते हैं।
इन Reward points को खर्च करने के लिए यस बैंक की वेबसाइट https://www.yesrewardz.com/ पर जाएं। फिर यहां से जो चीज खरीदनी हो, उसे सिलेक्ट करें और पेमेंट Reward points के माध्यम से करें।
दोस्तों ध्यान रहे, केवल इसी वेबसाइट पर आप Yes bank के Reward points को इस्तेमाल कर सकते हैं।
अंतिम शब्द
दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने Yes bank credit card के बारे में जानकारी विस्तार से दी है। अगर अभी भी Yes bank credit card से जुड़ा कोई सवाल आप हमसे पूछना चाहते तो कमेंट करके पूछें।