PUBG Lite Conqueror क्या है? कैसे पहुंचे?

अगर आप PUBG Mobile Lite गेम खेलने के शौक़ीन है तो अपने Conqueror शब्द जरूर सुना होगा। आखिर PUBG Lite Conqueror क्या होता है? और लोग Conqueror के लिए इतने उतावले क्यों रहते हैं?

इस आर्टिकल के माध्यम से मै आपको PUBG Mobile Lite में Conqueror के बारे में पूरी जानकारी दूंगा तो आइये जानते हैं Conqueror के बारे में

PUBG Mobile Lite में Conqueror क्या है?

PUBG Mobile Lite में Conqueror एक ऐसी Tier होती है जहाँ पर पहुंचना बहुत ही सम्मान की बात मानी जाती है जाहिर है इस रैंक पर पहुंचना हर किसी के बस की बात नही है।

सीधे तरीके से समझाऊ तो जब खिलाडी काफी अच्छा खेलता है और अच्छा खेलते खेलते जब वह किसी सीजन में Top 500 खिलाडियों की सूचि में आ जाता है तो वह Conqueror Tier में पहुँच जाता है।

Conqueror Tier में पहुँचने पर खिलाडी को Reward के तौर पर Conqueror Frame भी मिलता है जिससे खिलाडी की एक अलग ही पहचान दिखाई देती है और लोग भी बहुत सम्मान देते हैं।

इस समय की बात करें तो जब मै यह आर्टिकल लिख रहा हूँ तो Season 10 चल रहा है जो की April 2021 को शुरू हुआ था और June 2021 में खत्म हो जायेगा। Season 10 का Conqueror Frame की फोटो आप देख सकते हैं।

Pubg mobile lite conqueror image

इस फ्रेम में S10 लिखा दिखाई दे रहा है जिसका मतलब Season 10 से हैं इसी तरह अगर किसी खिलाडी के फ्रेम में S9 लिखा हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब वो Season 9 में Conqueror तक पहुंचा है ।

PUBG Lite में Tier क्या होता है?

PUBG Lite में हर 3 महीन में नया सीजन आता है नये सीजन आते ही किसी भी खिलाडी को उस सीजन में Conqueror Tier तक पहुँचने के लिए शुरू से शुरू करना होता है।

पब्जी लाइट में कई सारी Tier होती है जैसे Bronze, Gold, Platinum,Diamond,Crown, Ace और आखिरी में Conqueror। खिलाडी इन सभी Tier से होते हुए Conqueror तक पहुँचता है।

PUBG Mobile Lite Conqueror

आपको बता दूँ प्रत्येक Tier के 100 अंक निर्धारित होते हैं. जब आप गेम खेलते हैं तो आपको पॉइंट मिलते हैं और जब 100 कम्पलीट हो जाता हैं तो आपका एक Tier कम्पलीट हो जाता है और आप अगले Tier में पहुँच जाते हो।

Conqueror और Ace Tier को छोड़कर बाकि सभी Tier को 5 भागों में बांटा गया है जैसे की अगर Bronze की बात करें तो Bronze, Bronze 2, Bronze 3, Bronze 4 और Bronze 5 टियर होती है।

इसी तरह ही Gold, Platinum,Diamond,Crown की 5 Tier होती है Conqueror तक पहुँचने के लिए इन सभी Tier से होकर आपको गुजरना पड़ता है।

  • Bronze (5 Tier)
  • Gold (5 Tier)
  • Platinum (5 Tier)
  • Diamond (5 Tier)
  • Crown (5 Tier)
  • Ace
  • Conqueror

PUBG Lite में Conqueror कैसे पहुंचे? (how to reach conqueror in pubg mobile lite)

Conqueror तक पहुँचने के लिए आपको Top 500 खिलाडियों की सूचि में आना पड़ता है एक बार जब आप Top 500 में किसी भी स्थान पर आ जाते हो तो आप Conqueror तक पहुँच जाते हो।

अगर बाद में आप सूचि से बाहर हो भी जाते हो तो भी Reward के तौर पर मिलने वाला Conqueror Frame वापिस नही होता है।

Conqueror तक पहुँचने के लिए गेम काफी खेलना होगा और ज्यादा से ज्यादा चिकन डिनर करना होगा जिनता ज्यादा आप अच्छा खेलंगे और चिकन डिनर करेंगे उतने ज्यादा आपको पॉइंट मिलेंगे।

ज्यादा से ज्यादा पॉइंट मिलने से आपके Tier भी जल्दी जल्दी कम्पलीट होंगे और जल्द ही आप Conqueror तक पहुँच जाओगे।

कई लोग रैंक पुश करने के लिए और Conqueror तक पहुँचने के लिए गेम में एक ही जगह छुपे रहते है और अंत में बचे हुए दुश्मनों से लड़ाई करके chiken dinner कर लेते हैं।

ऐसे लोगों को पब्जी लाइट बहुत ही कम Point देता है और ऐसा करने वाले लोगों को Conqueror तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि कंपनी की टीम इस तरह के खिलाडयों की चालाकी को पकड़ लेती है और रैंक पुश नही करती।

PUBG Lite में अपनी और दूसरों की Rank किस तरह देखें ?

PUBG Lite में आप किस रैंक पर हो और आपके दोस्त या कोई भी खिलाडी किस रैंक (Tier) में है यह जानने का बहुत ही आसान तरीका है. पहले अपनी रैंक को कैसे पता करते है यह बता देता हूँ।

आप किस रैंक (Tier) पर हो यह पता करने के लिए आपको Season पर क्लिक करना होगा इसके बाद आपको अपनी रैंक दिख जाएगी जैसे की आप मेरी रैंक देख सकते हैं. मै Crown 4 पर हूँ।

अपने दोस्तों या किसी भी खिलाडी की रैंक उस खिलाडी के नाम के नीचे दिखाई देती है इसके अलावा आप उस खिलाडी की प्रोफाइल में जाकर उसकी रैंक देख सकते हो।

Conqueror तक पहुँचने के लिए कितने पॉइंट की जरूरत होती है ?

जैसा की पहले ही आपको बता दिया है की Conqueror तक पहुँचने के लिए Bronze, Gold, Platinum,Diamond,Crown, Ace Tier से गुजरना पड़ता है जिनमे Gold, Platinum,Diamond,Crown की भी 5 Tier होती है।

अगर टोटल Tier को जोड़े तो 25 Tier से गुजरना पड़ेगा चूँकि प्रत्येक Tier के 100 अंक निधारित हैं और Bronze Tier के 1200 अंक निर्धारित है तो हमे Conqueror तक पहुँचने के लिए 4200 पॉइंट की जरूरत होगी।

  • Bronze: 1200 – 1699 Points
  • Silver : 1700 – 2199 Points
  • Gold : 2200 – 2699 Points
  • Platinum : 2700 – 3199 Points
  • Diamond : 3200 – 4199 Points
  • Crown : 3700 to 4199 Points
  • Ace : 4200 Points से ज्यादा
  • Conqueror : Top 500 Players in A region

आपको बता दूँ बहुत ही अच्छा खेलने पर जब SSS मिलता है तो लगभग 26 – 30 पॉइंट हमे एक मैच में मिलते हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं आपको कम से कम 100 मैच खेलने होंगे तभी आप Conqueror तक पहुँच पाओगे।

यह कैलकुलेशन बिलकुल एक्यूरेट नही है लेकिन नार्मल देखा जाये तो किसी आम खिलाडी के लिए इतने मैच तो खेलने और पड़ेंगे क्योंकि कोई भी खिलाडी सभी मैच में चिकन डिनर नही कर सकता है.

अंतिम शब्द – उम्मीद करता हूँ आपको PUBG Lite Conqueror के बारे में दी गयी जानकरी अच्छे समझ में अ गयी होगी और आप समझ गये होंगे की Conqueror क्या होता है?

PUBG Lite के उपर मैंने कई सारी पोस्ट लिखी हुई है अगर आपको इस गेम से समन्धित कोई सवाल है इस ब्लॉग के आर्टिकल को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें –

Leave a Comment