इन दिनों लोगों के बीच हाथरस में हुई रेप की घटना बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है और इस घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोग उस लड़की को इन्साफ दिलाने के लिए सड़को पर आन्दोलन कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग भी कर रहे हैं।
Image Credit – AajTak |
आपको बता दूँ जिस लड़की का रेप हुआ है वो हाथरस जिले की रहने वाली है और ख़बरों के अनुसार उसके साथ 4 लोगों ने मिलकर रेप किया और इसके बाद उसका गला दबाया, जीभ काट दी और उसकी उसके साथ ऐसा बर्ताव किया जिससे उसकी रीड की हड्डी भी टूट गयी।
यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया में वायरल है और लड़की के दलित होने की वजह से कुछ लोग दलित का टैग लगाकर किसी एक जाति के लोगों को दोष दे रहे हैं और धर्म के नाम पर राजनीती भी कर रहे हैं।
यहाँ मै आपको लड़की के साथ हुई इस घटना के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहा हूँ (Hathras case details in hindi) क्योंकि बहुत से लोगों को hathras case kya hai? इस बारे में जानकारी नही है।
जिस लड़की के साथ रेप हुआ उस लड़की का नाम मनीषा (काल्पनिक) हैं और उसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है और वो उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की रहने वाली है।
ख़बरों के अनुसार यह घटना 14 सितम्बर की है. लड़की अपने खेत काम कर रही थी जहाँ पर उसके साथ रेप जैसी घटना हुई। इस घटना के बाद लड़की की हालत बहुत ख़राब हो गयी और उसे अलीगढ के अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में कई अधिकार लड़की के साथ हुई घटना के लिए उसका ब्यान में लेने गये।
अपने ब्यान में लड़की ने अपने साथ रेप होने की पुष्टि भी की और ये बताया की जिन लडको ने उनके साथ ऐसा काम किया है वो उसी गाँव के रहने वाले हैं और उनके नाम भी बता दिए।
कुछ समय बाद जब लड़की की हालत और बिगड़ी तो उसको अलीगढ के अस्पताल से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान 29 सितम्बर को लड़की ने दम तोड़ दिया।
लड़की की मौत के बाद पुलिस अधिकारीयों ने बिना माता पिता की सहमति के उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया जिस वजह से एक न्या विवाद खड़ा हो गया और चारों तरफ पुलिस की आलोचना होने लगी।
पुलिस के द्वारा किये गये इस काम ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया. लोग भी ये सोच नही पा रहे हैं की आखिर पुलिस ने ऐसा किया तो क्यों किया?
आखिर पुलिस किस्से मिली हुई है और क्या वो दोषिओं को बचाने के लिए सबूत मिटाने की कोशिश तो नही कर रही है? इस तरह के सवाल सोशल मीडिया में बहुत वायरल हुए और पुलिस की बहुत आलोचना भी हुई।
हाथरस केस आरोपी (hathras rape victim name)
इस केस में चार आरोपी को गिरफ्तार किया गये है ये सभी आरोपी ऊँची जाति से हैं. पहले आरोपी का नाम संदीप है जिसकी उम्र 22 साल है.
दुसरे आरोपी का नाम लवकुश है उसकी उम्र 19 साल है और ये 12 वीं तक पढ़ा है. तीसरे आरोपी का नाम राजकुमार (रामू) (उम्र 28 साल) है। चौथे आरोपी का नाम रवि है उसकी उम्र 28 साल है।
पुलिस का इस घटना के बारे में ब्यान –
यु. पी. पुलिस के ऐडीजी ने अपना ब्यान दिया जिसमे उन्होंने कहा “फोरंसिक टीम के अनुसार महिला के साथ रेप की पुष्टि नही हुई है” यू पी पुलिस का कहाँ है की महिला की जीभ मुँह के बीच आ जाने से कट गयी और लड़की की गर्दन दबाने से उसकी रीड की हड्डी टूटी है और मौत हुई है।
बॉडी को जल्दी जालाये जाने को पुलिस का बयान –
बॉडी को रात में जल्दी जलाये जाने पर पुलिस न कहा है की लड़की का अंतिम संस्कार लड़की के माँ बाप के सामने ही हुआ और उनकी अनुमति से हुआ है. पुलिस का कहना है की लड़की का अंतिम संस्कार खुद लड़की के माँ बाप ने किया है।
पीडिता का केस लड़ेंगी वकील सीमा कुशवाहा
निर्भय केस के आरोपी को सजा दिलवाने वाली वकील सीमा कुशवाहा ने इस केस को भी अपने हाथ में लिया और उन्होंने दोषियों को सजा दिलाने की ठान ली हैं। सीमा पीडिता को इंसाफ दिलाने के लिए कोई भी फीस नही लेंगी।
हाथरस की घटना बहुत ही दुखद और दंडनीय है। जगह जगह पर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग के लिए आन्दोलन चलाये जा रहे हैं जिसे पीडिता को इन्साफ मिल सके।
रेप की घटना पर आम आदमी के प्रशन
उत्तर प्रदेश में रेप जैसी घटनाएं बहुत आम सी हो गयी है आखिर कैसे लोग इतने हैवान बन जाते हैं? क्या ऐसे लोगों को कानून का बिलकुल भी डर नही है? क्या हमारा कानून इतना कमजोर है जिससे इन जैसे दरिंदो के मन में ऐसे काम का ख्याल भी आ जाता है?
आखिर ऐसा क्यों हैं की इन लोगों को कानून का बिलकुल भी डर नही है? आये दिन रेप जैसी घटनाओ की खबर सुनकर किसी भी आम लड़की या लडके के मन में ऐसे सवाल जरूर आते होंगे।
ये है हाथरस कांड की पूरी जानकारी जो मैंने इस पोस्ट में मैंने आपको दे दी है। हाथरस जैसी घटनाओं के लिए ऐसा क्या कानून बनना चाहिए या फिर ऐसा क्या करना चाहिए जिससे रेप जैसी घटनाओ पर लगाम लगाया जा सके और इस तरह की हो रही दरंदगी को बिलकुल जड़ से खत्म किया जा सके, कमेंट करके जरूर बताइयेगा।