पब्जी लाइट में 5 बेस्ट गन | पब्जी गेम में सबसे अच्छी बंदूक कौन सी है?

PUBG Lite भले ही इंडिया में बैन हो लेकिन इसकी दीवानगी लोगो में कम नही हो रही है। आज की इस पोस्ट में मै Best Gun in PUBG Lite के बारे में बताऊंगा यानि पब्जी लाइट की 5 बेस्ट गन के बारे में बताऊंगा

Pubg lite गेम को खेलने वालों की कमी नही है हाथ मे अगर बेस्ट गन आ जाये तो दुश्मनो को मारने का मजा ही दूसरा होता है। सभी प्लेयर यही चाहते हैं की पब्जी लाइट की सबसे खतरनाक बंदूक उनके पास हो

लेकिन गेम में कई बार ऐसा होता है कि जिस बंदूक को हम बेस्ट गन मानते है वो दुश्मन से मुकाबला नही कर पाती और सीधी फाइट में भी दुश्मन आसानी से मार के चला जाता है।

गेम में तगड़ी फाइट करने और चिकन डिनर करने के लिए हमारे पास तगड़ी गैन होना चाहिए जिसके डैमेज भी अच्छा हो और दुश्मन आसानी से किल हो जाये

अगर आपको पब्जी लाइट की गनों के बारे में ज्यादा नही पता है या फिर आप पब्जी लाइट की बेस्ट गन को लेकर असमंजस में है तो यहाँ मैं आपकी सारी समस्या दूर करने जा रहा हूँ तो चलिए जानते हैं पब्जी गेम में सबसे अच्छी बंदूक कौन सी है?

पब्जी लाइट में बेस्ट गन (Best Gun in PUBG Lite 2021)

PUBG Lite में काफी जल्दी जल्दी अपडेट आते हैं और वो इसी वजह से गनों में भी बदलाव देखने को मिले हैं तो आइये देख लेते हैं Pubg lite 2021 की बेस्ट Gun

1. AWM

  • Ammo – .300
  • Attach – 4
  • Mode – Bolt actiom
  • Hit DMG – 120
  • Speed – 945m/s
  • Total bullet – 5- 7

यह पब्जी में सबसे खतरनाक गन है यह गन स्नाइपर राइफल है और यह सभी प्लेयर की पसंदीदा गन है और आपको बता दूँ यह गन सबसे पावरफुल गन है। इस गन की सिर्फ एक गोली से ही दुश्मन को डाउन किया जा सकता है।

यह एक Sniper गन है इसलिए आप इसका इश्तेमाल दूर से ही कर सकते हैं हालाँकि प्रो प्लेयर क्लोज फाइट में ही इसका इश्तेमाल करके दुश्मन को मार देते हैं।

यह पब्जी लाइट की बहुत ही रेयर गन है जो कि सिर्फ एयरड्राप में ही मिलती है। अगर आपकी किस्मत अच्छी है तो आपको इस गन में साथ 8x स्कोप भी मिल जाएगा और तब इस गन को चलाने का मजा ही कुछ और होता है।

2. AKM

  • Ammo – 7.62
  • Total bullet – 30- 40
  • Mode – full auto
  • DMG – 49
  • Speed – 715 m/s

यह गन भी बहुत ही ज्यादा पावरफुल हैं और प्रो प्लेयर इस गन का यूज़ करते हैं लेकिन समान्य प्लेयर के लिए यह गन बेकार है क्योंकि इसका recoil बहुत ही जायदा है.

जिस वजह से गोली मारते समय बहुत ही हिलती है और दुश्मन बच जाता है और आपको मार देता है। इसका रेकोइल कण्ट्रोल करने के लिए आपको बहुत प्रैक्टिस करनी पड़ेगी.

इसके अलावा गेम की सेटिंग में कुछ बदलाव करके इसका रेकोइल कंट्रोल कर सकते हैं। मैंने रेकोइल कंट्रोल के ऊपर पहले ही बेहतरीन पोस्ट लिखी हुई है आप नीचे लिंक पर क्लिक करके उस पोस्ट को पढ़ सकते हो।

3. MK14 Gun

  • Ammo – 7.62
  • Attach – 4
  • Mode – Semi Auto, Full Auto
  • Hit DMG – 61
  • Speed – 853 m/s

यह भी बहुत ही पावरफुल गन है जो की सिर्फ Airdrop में मिलती है। प्लेयर इस गन को स्नाइपर गन की तरह यूज़ करते हैं और सिर्फ 2 गोली से ही दुश्मन को नॉक कर सकते हैं.

यह गन क्लोज फाइट और दूर की लड़ाई दोनों के लिए बेस्ट है लेकिन इसको चलाना आसान नही है माध्यम दूरी पर किसी दुश्मन को मारने पर यह काफी हिलती है.

3X , 4X और 6X स्कोप के साथ इसको मशीन गन की तरह यूज़ करना मुश्किल है हालाँकि आप Singal Fire पर गोली चलाने पर इसका रेकोइल कण्ट्रोल कर सकते हो.

4. M416

  • Ammo – 5.56
  • Attach – 5
  • Mode – Singal, Auto
  • Hit DMG – 43
  • Speed – 780m/s
  • Total Bullet – 30 -40

PUBG मोबाइल की यह गन सबसे बेस्ट गन है और इस गन को नये प्लेयर आसानी से चला सकते हैं। प्रो प्लेयर सामान्य तौर पर इस गन का यूज़ जरूर करते हैं।

इसका फायर रेट काफी ज्यादा है और रेकोइल भी काफी कम है इसको आप 3X, 4X और 6X स्कोप के साथ आसानी से हैंडल कर सकते हो।

इस गन से आप 30 से 40 बुलेट लगातार फायर कर सकते हो दुश्मन को मारने के लिए यह बहुत तेज काम करती है। 780/S की स्पीड के साथ यह दुश्मन पर काफी तेज़ी से वार करती है।

5. S12K

  • Ammo – 12 Gauge
  • Attach – 3
  • Mode – Single
  • HIT DMG – 198
  • Speed – 350m/s
  • Total bullet – 5

यह गन PUBG Mobile लाइट की बेस्ट Short gun है। यह गन Close Fight के लिए बहुत ही जबरदस्त है। इसकी सिर्फ दो गोली दुश्मन का भेजा उड़ा सकती है.

गेम में कई प्रो प्लेयर होते हैं जिन्हें ऑटो गन से मारने पर जिंगल करके बच जाते है उस समय आप इसकी सिर्फ 2 गोली से ही दुश्मन को डाउन कर सकते हो।

प्रो प्लेयर Close फाइट के लिए इस गन का यूज़ जरूर करते हैं। यह गन पास की लड़ाई के लिए जितनी ज्यादा घातक है दूर के लिए उतनी ही बेकार। अगर दुश्मन मध्यम दूरी पर भी है यह गन बिलकुल बेकार है दुश्मन जितना ज्यादा दूर होगा इस गन से उतना ही कठिन उसको मारना होगा

निष्कर्ष – उम्मीद करता हूँ Best Gun in PUBG Lite पर लिखी यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी और आप जान गये होंगे की PUBG लाइट की बेस्ट गन कौन सी है ?

ये भी पढ़ें –

Leave a Comment